,

sihora news 18 january : वीबी-जी रामजी योजना से बदलेगी हर गांव के विकास की तस्वीर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
sihora news 18 january

सीहोरा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण

sihora news 18 january : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्षी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी योजना जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांव को समृद्ध बनायेंगे इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गांरटी है, इस योजना में ग्राम पंचायतें अपने गांव के विकास के लिए खुद निर्णय लेकर विकास कार्य करेंगी। सीसी रोड सोंदर्यकरण अधोसंरचना जैंसे कार्य कर ग्राम पंचायतें शसक्त होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।

sihora news 18 january : यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में विभिन्न विकास कार्य के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं छोटे-छोटे गांव भी अब पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं यह सब देखकर कांग्रेस बौखला गई है भाजपा के विकास कार्यो ने कांग्रेस के मुद्दे समाप्त कर दिए हैं कांग्रेस ने सिर्फ जनता में झूठ फैलाया है और भाजपा ने विकास करके दिखाया है।

sihora news 18 january : मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं हमारा संकल्प है कि सुरखी का विकास प्रदेश में अलग पहचान बनाएं जिसका नतीजा है कि आज हम सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास कार्य करने वाले क्षेत्र में शामिल हैं भाजपा सरकार, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने जो विकास की तस्वीर बनाई वह सुरखी विधानसभा क्षेत्र में नजर आती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प ने विश्व में भारत को अलग पहचान दी तो वही जन-जन के नेता डॉक्टर मोहन यादव की दूरदर्शी सोच ने मध्य प्रदेश में विकास की नई इमारत लिखी।

sihora news 18 january : हम सब आपके सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। आपका आशीर्वाद और सहयोग इस विकास रथ को और गति देगा। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में नल जल योजना, पेयजल टैंकर, सी.सी. रोड निर्माण कार्य मुख्य बाजार से जैन मंदिर की ओर, चबूतरा निर्माण, हाईमास्ट फाउन्डेशन कंट्रोल पैनल मय फिटिंग 02 स्थानों पर, मंगल भवन निर्माण कार्य संत रविदास मंदिर के पास, सीहोरा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

sihora news 18 january : सीहोरा में राजस्व का आवासीय भवन, सीहोरा में उप तहसील कार्यालय भवन, सीहोरा में हाई स्कूल का अनुरक्षण कार्य, सीहोरा प्राथमिक भााला में फर्नीचर, प्री-फेब्रिकेटेड स्वागत द्वार निर्माण कार्य सिहोरा लोटना मार्ग पर, सामुदायिक, भवन, घाट निर्माण कार्य, श्रवण प्रताप चबूतरा निर्माण, शांतिधाम सौंदर्याकरण कार्य, पेवर ब्लॉक कार्य पंचायत भवन, टीन शेड निर्माण भूतेश्वर मंदिर, आदि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

sihora news 18 january : सीहोरा को मंत्री राजपूत ने एक करोड़ से अधिक की राषि के विकास कार्यों की सौगात दी। राजपूत ने कहा कि चैकी जंलधर मार्ग को वन विभाग से अनुमति दिला दी है, अब इसका कार्य शीघ्र पूर्ण होगा इससे करीब 50 ग्रामों को आवागमन की सुविधा होगी।


इस अवसर पर राजेन्द्र दुबे, पप्पु राय, सरपंच उदय लोधी, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, भगवतसरण ठाकुर, रघुराजसिंह ठाकुर, दरयाव सिंह ठाकुर, महेन्द्र राय, श्रीराम यादव, गंधर्व राजपूत, जगदीष साहू सरपंच, रवि मंगोलिया, वृंदावन राय जनपद सदस्य, सुरेन्द्र उपाध्याय, राजा फौजदार, कमल लोधी, भगवानसिंह ठाकुर, जितेन्द्र राजपूत, वृजबिहारी तिवारी, शंकर विष्वकर्मा, सुनील जैन, शैलेन्द्र साहू, सुनील गौतम, सनू जैन, केदार यादव, भोले दुबे, बंसत यादव, रविन्द्र, सुरेन्द्र सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी जानिए; Madhya Pradesh :मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी