,

Supela Sunday Market: सुपेला संडे मार्केट पर प्रशासन का एक्शन, जाम से राहत की उम्मीद

Supela Sunday Market

Report By: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Supela Sunday Market: दुर्ग जिले के सुपेला क्षेत्र में हर रविवार लगने वाला संडे मार्केट अब जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। भिलाई नगर निगम ने इसे हटाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और वैकल्पिक स्थल की तलाश भी शुरू कर दी गई है। संडे मार्केट के कारण सुपेला से गधा चौक तक हर रविवार भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

Supela Sunday Market: सड़क बन जाती है बाजार

हर रविवार सड़क के दोनों ओर कपड़े, जूते-चप्पल और घरेलू सामान की सैकड़ों दुकानें सज जाती हैं। नतीजतन पूरी सड़क बाजार में तब्दील हो जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Supela Sunday Market

एंबुलेंस तक फंस जाती है जाम में

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कई बार एंबुलेंस तक को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और घंटों तक यातायात ठप हो जाता है। इसे लेकर निगम और जिला प्रशासन अब तक पांच से ज्यादा बार कार्रवाई कर चुका है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शनिवार रात पुलिस प्रशासन ने सुपेला से गधा चौक तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी दुकानदार सड़क पर दुकान न लगाए। प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

Supela Sunday Market

Supela Sunday Market: प्रशासन का सख्त रुख

एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि सुपेला से गधा चौक तक सड़क पर लगने वाले बाजार को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। सड़क पर अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या लगातार सामने आ रही थी। व्यापारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया गया है कि केवल निर्धारित और मार्किंग किए गए दायरे में ही दुकानें लगाई जाएं। सड़क पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Supela Sunday Market: क्या इस बार शिफ्ट होगा संडे मार्केट?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार संडे मार्केट वास्तव में शिफ्ट हो पाएगा। इससे पहले भी कई बार शिफ्टिंग के दावे किए गए, लेकिन वे कागजों तक ही सीमित रह गए। इस बार निगम और प्रशासन दावों को जमीन पर उतारकर सुपेला क्षेत्र को जाम से राहत दिला पाएंगे या नहीं, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…