Report: Vijay, Edit: Yoganand Shrivastava
दामोदर यादव का आरोप
Datia देशभर में कथावाचन और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने टिप्पणी की है। यादव का आरोप है कि शास्त्री भाजपा के एजेंट और प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री कथावाचन के मंच से बार-बार यह बयान देते रहे कि “हिंदू सुरक्षित हैं क्योंकि आरएसएस है।” यादव के अनुसार यह बयान सत्ता संरक्षण के लिए रचा गया आडंबर है।

संविधान उल्लंघन और कार्रवाई की तैयारी
Datia दामोदर यादव ने यह भी दावा किया कि शास्त्री ने संविधान का उल्लंघन किया है। उनके अनुसार, शास्त्री के खिलाफ लगभग 15 गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यादव 19 जनवरी को डीजीपी से मिलकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को लेकर चेतावनी
Datia यादव ने ग्वालियर हाइकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 मार्च तक मूर्ति स्थापित नहीं की गई, तो काशीराम जयंती के अवसर पर लाखों कार्यकर्ताओं के साथ इसे स्थापित करने का कदम उठाया जाएगा।
Read this: Chhattisgarh Grain Spoilage: विपणन विभाग की लापरवाही, 20,000 क्विंटल धान खराब, 6 करोड़ का नुकसान





