Chips Packet Tragedy Odisha: निधिपुर गांव में दर्दनाक हादसा, चिप्स पैकेट में मिले गुब्बारे से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chips Packet Tragedy Odisha

Chips Packet Tragedy Odisha: खुर्दा जिले के बेगुनिया ब्लॉक अंतर्गत निधिपुर गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। चिप्स के पैकेट में मिले एक छोटे गुब्बारे ने छह साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। मृतक की पहचान तापस पैकराय के रूप में हुई है, जो अभय पैकराय का पुत्र था।

Chips Packet Tragedy Odisha: चिप्स खाते समय मिला गुब्बारा

परिजनों के अनुसार, तापस घर पर चिप्स खा रहा था। इसी दौरान उसे चिप्स के पैकेट के अंदर एक छोटा गुब्बारा मिला। मासूम ने उसे खिलौना समझकर मुंह से फुलाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश गुब्बारा अचानक उसके गले में फंस गया।

सांस लेने में हुई गंभीर परेशानी

गुब्बारा गले में अटकते ही बच्चे को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। घबराए परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे के गले से गुब्बारा निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

Chips Packet Tragedy Odisha

Chips Packet Tragedy Odisha: जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत

बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती देख उसे खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के पिता अभय पैकराय ने बताया कि तापस ट्यूशन से लौटने के बाद घर में रखा चिप्स का पैकेट खोल रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chips Packet Tragedy Odisha: ग्रामीणों में आक्रोश और शोक

इस घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ गुस्से का माहौल भी है। ग्रामीणों ने खाद्य पैकेट्स में इस तरह की खतरनाक वस्तुएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई और सख्त जांच की मांग की है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में