Gwalior: केप्टन रूप सिंह स्टेडियम की लीज पर सियासी संग्राम, भाजपा में दिखी खुली फूट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

लीज समाप्ति से बढ़ा विवाद

Gwalior मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित केप्टन रूप सिंह स्टेडियम की लीज अवधि समाप्त होने के करीब पहुंचते ही उसके संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह स्टेडियम शहर का प्रमुख क्रिकेट मैदान है, जहां पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित हो चुके हैं। लीज बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर अब यह मुद्दा सीधे राजनीति के केंद्र में आ गया है।

भाजपा पार्षदों में दो गुट

Gwalior स्टेडियम की लीज को लेकर ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक गुट लीज अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा गुट इसके सख्त खिलाफ है। इसी बीच नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार ने स्टेडियम को लीज पर देने से संबंधित प्रस्ताव सदन में रख दिया। भाजपा के चार पार्षदों ने इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया, लेकिन बहुमत के आधार पर सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

सांसद के पत्र और धरने से बढ़ी हलचल

Gwalior इस पूरे मामले में भारत सिंह कुशवाह ने नगर निगम को पत्र लिखकर स्टेडियम की लीज आगे न बढ़ाने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने शहर के बच्चों और खेल प्रतिभाओं के भविष्य का हवाला दिया। सांसद के इस रुख के बाद उनके समर्थक माने जाने वाले चार भाजपा पार्षदों ने विरोध दर्ज कराते हुए धरना भी दिया। हालांकि, पार्षदों के विरोध के बावजूद सदन ने प्रस्ताव पारित कर दिया, जिससे भाजपा के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

Read this: Champa Robbery Case: 20 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा – चांपा पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 बदमाशों को दबोचा