World’s Tallest Shivling: विश्व इतिहास में आज रचा जाएगा नया अध्याय, 33 फीट ऊँचे शिवलिंग की होगी स्थापना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
World’s Tallest Shivling

World’s Tallest Shivling: आज धार्मिक इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण जुड़ने जा रहा है। विश्व का सबसे ऊँचा शिवलिंग आज बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। यह भव्य शिवलिंग 33 फीट ऊँचा और 210 मीट्रिक टन वजनी है, जिसे तैयार होने में पूरे 10 साल लगे हैं।

World’s Tallest Shivling: 10 वर्षों की मेहनत से हुआ निर्माण

इस विशाल शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम क्षेत्र में ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से किया गया है। प्रसिद्ध शिल्पकार हेमलता देवी के निर्देशन में दर्जनों कलाकारों ने वर्षों तक अथक परिश्रम कर इसे आकार दिया। शिवलिंग में 1008 सहस्त्रलिंगम भी अंकित हैं, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं।

World’s Tallest Shivling

46 दिन की लंबी यात्रा

यह शिवलिंग 21 नवंबर 2025 को तमिलनाडु से रवाना हुआ था और 46 दिनों की यात्रा के बाद 5 जनवरी 2026 को मोतिहारी पहुंचा। इस दौरान यह आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए करीब 2565 किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर परिसर तक लाया गया।

World’s Tallest Shivling: आधार पीठ पर की जा रही स्थापना

मंदिर परिसर में पहले से तैयार की गई विशेष आधार पीठ पर शिवलिंग को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खड़ा किया गया है। अब सहस्त्रलिंगम स्थापना और विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों की प्रक्रिया जारी है।

World’s Tallest Shivling

World’s Tallest Shivling: भक्तों में भारी उत्साह

शिवलिंग की स्थापना को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

विश्व का यह सबसे ऊँचा शिवलिंग न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाले समय में यह आध्यात्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र भी साबित होगा।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में