,

CG News 16-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 16-01-2026

CG News 16-01-2026:

१. चाइनीज मांझे से गंभीर हादसे
रायपुर में चाइनीज मांझे से एक छात्र का गाल कट गया, ३४ टांके लगे। महिला का होंठ और अंगूठा कटा, वहीं भिलाई में एक मजदूर के गले पर गहरा जख्म हुआ।

२. स्कूल और क्रिकेट अकादमी संचालक ड्रग्स सप्लायर निकला
रायपुर में स्कूल और क्रिकेट अकादमी का मालिक पिछले दो साल से भोपाल और इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

CG News 16-01-2026: कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोबाइल और नकदी लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जंगल में ले जाकर लूटपाट की गई थी, दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

CG News 16-01-2026

४. बेलतरा महोत्सव कल से शुरू
बिलासपुर के नगपुरा में तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव का आयोजन। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर, समापन डिप्टी सीएम साव करेंगे।

५. भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला
२३ जनवरी को रायपुर में मैच होगा। २००० रुपये वाले टिकट १० मिनट में बिके, छात्रों के लिए काउंटर पर टिकट आज से उपलब्ध।

६. सरकारी ट्रेनिंग पर सवाल
सत्र अंतिम दौर में पहुंचने के बाद शिक्षकों को अब पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

CG News 16-01-2026: बालोद में पागल कुत्ते का आतंक

सरपंच समेत १४ लोगों को काटा। हार्डवेयर दुकान में घुसकर उत्पात मचाया, बुजुर्ग ने डंडे से कुत्ते को खदेड़ा।

CG News 16-01-2026

८. राजधानी में एक्टिवा चोर गिरोह का खुलासा
रायपुर में एक युवक ने एक साल में ३६ स्कूटी चोरी कीं। हैरानी की बात यह कि उसे बाइक चलानी भी नहीं आती थी।

CG News 16-01-2026

९. कोरबा में अलाव से दर्दनाक हादसा
अलग-अलग घटनाओं में अलाव तापते समय आग से दो महिलाओं की मौत, बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से झुलसा।

यह खबर भी पढ़ें: Rice Mill Scam: कोरिया में राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई,साढ़े 6 हजार बोरी धान कम, मिल सील

१०. लापता युवक का शव मिला
बालोद में तीन दिन से लापता युवक का शव स्टॉप-डैम से बरामद हुआ। वह बिजली पोल लगाने का काम करता था और मां का एकमात्र सहारा था।

CG News 16-01-2026

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…