,

Electricity Workers Protest: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध, 20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर का करेंगे घेराव

Electricity Workers Protest

Report by: Kuldeep Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Electricity Workers Protest: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों का विरोध ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ तेज़ हो गया है। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने 20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर कार्यालय घेराव करने की योजना बनाई है और प्रदेशभर के कर्मचारियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Electricity Workers Protest: यूनियन की बैठक और तैयारी

पंचकूला के सेक्टर 15 पॉवर कॉलोनी रेस्ट हाउस में यूनियन ने सीमित बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान इकबाल चंदाना ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने संभाला। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Electricity Workers Protest: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर कर्मचारियों की आपत्ति

इकबाल चंदाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह नीति फील्ड में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के लिए खतरनाक है। बिना क्षेत्र की पूरी जानकारी के कर्मचारियों का तबादला उनके जीवन को जोखिम में डालने जैसा है। महासचिव यशपाल देशवाल ने चेताया कि यह नीति फील्ड स्टाफ की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है और निगम के कामकाज और वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी।

Electricity Workers Protest: बड़े पैमाने पर तबादले से निगम को नुकसान

वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि बड़े पैमाने पर तबादले राजस्व वसूली और बकाया राशि की रिकवरी को प्रभावित करेंगे, जिससे निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

चेतावनी और आगे की योजना

यूनियन नेताओं ने सरकार से जल्द वार्ता बुलाने का आग्रह किया और चेताया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर का घेराव किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 15-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…