,

Shri Mahakal Mahotsav: मकर संक्रांति पर महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM बोले- अवंतिका अब उत्सव और आनंद की नगरी बनी

Shri Mahakal Mahotsav

Report by: Vishal Dubey, Edit by: Priyanshi Soni

Shri Mahakal Mahotsav: मकर संक्रांति की पावन संध्या पर उज्जैन स्थित श्री महाकाल महालोक परिसर में 5 दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उज्जैन अब केवल काल गणना की नगरी ही नहीं, बल्कि उत्सव और आनंद की वैश्विक पहचान बन रही है।

Shri Mahakal Mahotsav: महाकालेश्वर मंदिर की नई वेबसाइट और भक्त निवास पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की नई आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण किया। इसके साथ ही लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भक्त निवास के लिए दानदाता पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इससे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन सुविधाएं और पारदर्शिता मिलेगी।

Shri Mahakal Mahotsav

Shri Mahakal Mahotsav: महाकाल महालोक में पहली बार भव्य महोत्सव

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित श्री महाकाल महालोक में पहली बार बाबा महाकाल के आंगन में इस तरह का भव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उज्जैन को शिव, स्वर और संस्कृति का अद्भुत संगम बताया और कहा कि यह भूमि भगवान राम, भगवान कृष्ण और गुरु नानक देव जी के चरणों से भी पावन है।

Shri Mahakal Mahotsav: एक माह तक चलेगा मेला, वन्य उत्पाद मेले की भी शुरुआत

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शिवरात्रि से लेकर गुड़ी पड़वा तक उज्जैन में एक माह तक मेला लगता है। इसके साथ ही अब वन्य उत्पाद मेला भी प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय संस्कृति और आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

Shri Mahakal Mahotsav

Shri Mahakal Mahotsav: शंकर महादेवन की भक्ति प्रस्तुति ने मोहा मन

महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने ‘शिवोऽहम्’ सहित भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा महालोक परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

महाकाल सृष्टि पर आधारित 100 एपिसोड सीरियल का टीजर लॉन्च

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर महाकाल सृष्टि के समय पर आधारित 100 एपिसोड के धारावाहिक का टीजर भी लॉन्च किया। यह सीरियल बाबा महाकाल की महिमा को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

उज्जैन को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन का चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री महाकाल महोत्सव उज्जैन को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

18 जनवरी 2026 तक चलेगा महाकाल महोत्सव

5 दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: MP News 15-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…