,

Panchkula Cricket Betting Bust: क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख रुपये नकद बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Panchkula Cricket Betting Bust

Report by: Kuldeep Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Panchkula Cricket Betting Bust: पंचकूला में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिटेक्टिव स्टाफ, पंचकूला ने सेक्टर-20 इलाके से क्रिकेट सट्टेबाजी में लिप्त 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है, जिससे सट्टेबाजी के नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।

Panchkula Cricket Betting Bust: गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-20 क्षेत्र में अवैध रूप से क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और सट्टेबाजी में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Panchkula Cricket Betting Bust

Panchkula Cricket Betting Bust: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चल रहा था सट्टा

एसीपी अरविंद कंबोज के अनुसार आरोपी मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Panchkula Cricket Betting Bust: अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

Panchkula Cricket Betting Bust: पुलिस की सख्त चेतावनी

एसीपी क्राइम ने कहा कि अवैध सट्टेबाजी कानूनन अपराध है और यह युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलती है। पंचकूला पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 14-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस