,

Iran Protest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, मृतकों की संख्या 646 के पार, संचार प्रतिबंध बना चुनौती

Iran Protest

Edit by: Priyanshi Soni

Iran Protest: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि देशभर में हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 646 लोगों की मौत हो चुकी है। एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। संगठन का कहना है कि वह ईरान के भीतर सक्रिय कार्यकर्ताओं के नेटवर्क से जानकारी जुटाता है और पूर्व में भी कई आंदोलनों के दौरान उसके आंकड़े सटीक साबित हुए हैं।

हालांकि, संचार सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों के कारण इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि संभव नहीं हो पाई है। एसोसिएटेड प्रेस ने भी कहा है कि वह एजेंसी के दावों की अलग से पुष्टि नहीं कर सका है। ईरान की सरकार ने अब तक प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों या घायलों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

Iran Protest: निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी का ईरानियों के नाम संदेश

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सोशल मीडिया के जरिए ईरानी जनता को संबोधित किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “मेरे देशवासियो, आप सभी को सलाम जो डटे हुए हैं और संघर्ष कर रहे हैं। यह सरकार दमन, हत्याओं और संचार बंद कर आपके अंदर डर पैदा करना चाहती है, ताकि आप आंदोलन छोड़ दें। लेकिन आपकी मजबूती के कारण हजारों सैन्य और सुरक्षा बल काम पर नहीं गए, ताकि दमन का हिस्सा न बनें।”

उन्होंने इंटरनेट और संचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से सरकार के सूचना ढांचे को निशाना बनाने की अपील भी की, ताकि ईरानियों का दुनिया से संपर्क दोबारा बहाल हो सके।

Iran Protest: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, बातचीत के संकेत भी

Iran Protest

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान वॉशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने इस्लामिक रिपब्लिक पर हमले की चेतावनी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ईरान के खिलाफ कई विकल्पों पर विचार कर रही है, जिनमें साइबर हमले और अमेरिका या इजरायल की ओर से सीधे सैन्य कार्रवाई शामिल हो सकती है।

Iran Protest: ट्रंप की कड़ी चेतावनी और नए टैरिफ

रविवार रात एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था, “सेना इस पर विचार कर रही है और हमारे पास बहुत मजबूत विकल्प मौजूद हैं।”ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,
“अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम ऐसे स्तर पर हमला करेंगे जैसा पहले कभी नहीं हुआ।”

इसके बाद सोमवार को ट्रंप ने घोषणा की कि जो देश ईरान के साथ व्यापार करेंगे, उन्हें अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और अमेरिका के रुख से क्षेत्रीय तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Dehli : अमेरिका में रैली में ट्रक ने रौंदा प्रदर्शनकारियों को, कई घायल

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…