संवाददाता: सुरेश भाटी
बिना पंजीकरण चल रहे होटलों को बंद करने की मांग
Bulandshahr : भारतीय किसान एकता संगठन ने ककोड क्षेत्र में संचालित अवैध ओयो होटलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपा। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सज्जन सिंह फौजी ने बताया कि क्षेत्र में कई ओयो होटल बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं, जिन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संगठन ने ककोड थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चों और समाज पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का आरोप
Bulandshahr राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अवैध ओयो होटलों के कारण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। कई बार स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ाई का बहाना बनाकर घर से निकलते हैं और ऐसे होटलों में पाए जाते हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि इससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और क्षेत्र में शर्मनाक स्थिति बन रही है।

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Bulandshahr संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अवैध ओयो होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ होटल संचालक बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे समाज और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था फैल रही है। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र का माहौल सुधारने की मांग की है।
Read this: Bokaro child abduction: नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश





