,

Gmail AI Feature: अब पर्सनल असिस्टेंट की तरह करेगा काम Gmail, मिलेगा स्मार्ट ईमेल अनुभव

Gmail AI Feature

Gmail AI Feature: गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में कई नए AI फीचर्स पेश किए हैं। अब आपका Gmail सिर्फ ईमेल रिसीव नहीं करेगा, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह यह तय करेगा कि कौन सा ईमेल आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

Gmail AI Feature: जरूरत के हिसाब से ईमेल ऊपर दिखेंगे

गूगल का नया AI इनबॉक्स जेमिनी 3 की रीजनिंग पावर पर काम करेगा। यह ईमेल को समय के अनुसार नहीं बल्कि उनकी अहमियत के हिसाब से व्यवस्थित करेगा। महत्वपूर्ण सेंडर्स, आने वाली डेडलाइन और जरूरी बिल या अपॉइंटमेंट रिमाइंडर्स को सबसे ऊपर दिखाया जाएगा।

Gmail AI Feature

Gmail AI Feature: साधारण भाषा में पूछ सकेंगे पुराने मेल की जानकारी

अब आपको पुराने ईमेल खोजने के लिए कीवर्ड या मैन्युअल स्क्रॉलिंग की जरूरत नहीं होगी। Gmail के सर्च बॉक्स में सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकते हैं, जैसे- “पिछले साल इस प्रोजेक्ट पर क्या फैसला हुआ था?” AI तुरंत पुराने ईमेल को एनालाइज कर सटीक जवाब देगा।

AI ओवरव्यू से लंबी बातचीत होगी आसान
AI ओवरव्यू फीचर लंबी ईमेल थ्रेड्स को संक्षेप में पेश करेगा। यह पुराने संदेशों को कुछ मुख्य पॉइंट्स में समेटकर उपयोगकर्ता को तेजी से जानकारी देगा।

हेल्प मी राइट और सजेस्टेड रिप्लाई फीचर
Gmail का ‘हेल्प मी राइट’ फीचर अब सभी यूजर्स के लिए फ्री है। साथ ही ‘स्मार्ट रिप्लाई’ को अपग्रेड करके ‘सजेस्टेड रिप्लाई’ बनाया गया है, जो आपकी बातचीत के कॉन्टेक्स्ट को समझकर आपके स्टाइल में जवाब सुझाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Tesla Bangalore Showroom: टेस्ला का चौथा शोरूम बेंगलुरु में खुलने वाला है, भारत में तेजी से बढ़ रहा एक्सपेंशन

Gmail AI Feature: प्रीमियम यूजर्स के लिए प्रूफरीड और एडवांस्ड फीचर

कुछ फीचर्स जैसे ‘प्रूफरीड’ और नेचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछने वाला फीचर अभी केवल गूगल AI प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। यह ग्रैमर, स्टाइल और टोन सुधार के सुझाव देता है और यूजर के पुराने ईमेल स्टाइल को मैच करता है।

गूगल का यह नया AI अपडेट Gmail को और अधिक स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…