,

Madhya Pradesh 9 January: सैनिक देश की सीमाओं के साथ स्वाभिमान के भी रक्षक: सीएम

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: राज्य सैनिक रैली को मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन


Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सैनिक केवल देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करते, बल्कि भारत के स्वाभिमान और सम्मान की भी रक्षा करते हैं। वर्दी पहनकर राष्ट्र की सेवा करने वाला हर सैनिक पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक होता है। उज्जैन में आयोजित राज्य सैनिक रैली को मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित राजकीय विमानतल से वर्चुअली संबोधित किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Madhya Pradesh : शहीद परिवारों के साथ सरकार हर कदम पर


Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनके परिवारों के साथ सरकार हर परिस्थिति में खड़ी है। शहीद आश्रितों को समय पर पेंशन, आर्थिक सहायता, रोजगार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर योजनाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Madhya Pradesh : सैनिक कल्याण योजनाओं का विस्तार


Madhya Pradesh : डॉ. यादव ने बताया कि शहीदों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। शहीदों की पुत्रियों और बहनों के विवाह पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। युद्ध और सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं, द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों और उनकी पत्नियों की पेंशन 8 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान


Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न शौर्य और विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा विशेष सम्मान राशि दी जा रही है। सैनिक कल्याण के प्रयासों के चलते वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण निदेशालय को रक्षा मंत्री द्वारा “प्रोगेसिव स्टेट ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सैनिक रैली देशभक्ति, एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को और मजबूत करे, यही उनकी कामना है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…