,

Farhan Akhtar Birthday: 52 की उम्र में भी बहुआयामी प्रतिभा का जलवा, एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर और प्रोड्यूसर के रूप में बनाई अलग पहचान

Farhan Akhtar Birthday

Edit by: Priyanshi Soni

Farhan Akhtar Birthday: बॉलीवुड में फरहान अख्तर उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की अधिकांश विधाओं में खुद को साबित किया है। गायन से लेकर अभिनय, निर्देशन और निर्माण तक फरहान ने हर मोर्चे पर सफलता हासिल की है। 9 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्मे फरहान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Farhan Akhtar Birthday: फिल्मी विरासत से करियर की मजबूत शुरुआत

दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान ने बचपन से ही फिल्मी माहौल देखा। साल 2001 में ‘दिल चाहता है’ के जरिए उन्होंने निर्देशन में कदम रखा और इसी फिल्म से पहचान बनाई। फिल्म न सिर्फ सुपरहिट रही बल्कि बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल हो गई। इसके बाद ‘लक्ष्य’ जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर उन्होंने खुद को मजबूत फिल्ममेकर के रूप में स्थापित किया।

Farhan Akhtar Birthday

Farhan Akhtar Birthday: अभिनय, निर्देशन और अवॉर्ड्स का शानदार सफर

फरहान अख्तर ने 27 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। बतौर अभिनेता और निर्देशक वे कई फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ‘भाग मिल्खा भाग’ में उनके अभिनय को खास सराहना मिली। इसके अलावा उन्होंने कई सफल फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस भी किया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘10 बहादुर’ को कहानी के लिए तारीफ मिली, भले ही बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन सीमित रहा हो।

Farhan Akhtar Birthday: निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना भवानी से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात डायरेक्टोरियल डेब्यू के दौरान हुई थी। 16 साल साथ रहने के बाद 2016 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर अपनी निजी जिंदगी में नई शुरुआत की।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Record: 831 करोड़ की कमाई के साथ भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…