Unnao: 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao: Murder case solved within 48 hours

Report- Anmol Kumar

Unnao: जिले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्या का सफल खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत आसीवन थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं।

दिनदहाड़े हुई थी शराब दुकान कर्मी की हत्या

यह मामला आसीवन थाना क्षेत्र का है। 29 दिसंबर को कुरसठ स्थित शराब की दुकान पर काम करने वाले सुधीर प्रजापति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के पिता रामलखन प्रजापति की तहरीर पर आसीवन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत चल रही थी चेकिंग

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। बुधवार शाम आसीवन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम बीजीमऊ–शरीफाबाद रोड स्थित पहाड़पुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

आरोपियों ने हत्या की बात कबूली

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद एहसान (23 वर्ष) और मोहम्मद सलमान (22 वर्ष), निवासी कस्बा कुरसठ, थाना आसीवन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 29 दिसंबर को आपसी विवाद के बाद उन्होंने सुधीर प्रजापति की गोली मारकर हत्या की थी।

अवैध हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

घायल आरोपियों का इलाज जारी

मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस का बयान

बांगरमऊ के एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र में हुई हत्या का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया गया है। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को

Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Missing Employee Case: सक्ति जिले के थाना डभरा क्षेत्र में RKM पावर

Pakhajur Drug Bust: पखांजूर में 1.15 लाख का गांजा जब्त

Pakhajur Drug Bust: पखांजूर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी

Illegal Ganja Seizure: जांजगीर-चांपा में 6 किलो से अधिक गांजा बरामद

Illegal Ganja Seizure: जिले जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने

Chirmiri Road Issue: चिरमिरी की सड़कों को लेकर सियासत तेज

Chirmiri Road Issue: एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर और नगर पालिक

Helipad Protest: दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में हेलीपेड निर्माण का विरोध तेज

Helipad Protest: दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र में एक हाई स्कूल

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP

RASHIFAL: आज का राशिफल

♈ मेष RASHIFAL: आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू TOP 10 CG: रायपुर में

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी