IIIT Ranchi 2025: आदिवासी छात्रा सविता की सफलता पर CM सोरेन की बड़ी पहल, ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IIIT Ranchi 2025 Savita Kachchhap

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

IIIT Ranchi 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सुश्री सविता कच्छप ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सुश्री सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने हेतु राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा।

IIIT Ranchi 2025: होनहार छात्रा सविता कच्छप परिजनों के साथ

IIIT Ranchi 2025: मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष सुश्री सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं जिनका ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी हेतु इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में चयन हुआ है। वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर भी हैं तथा IEEE में अंतरास्ट्रीय नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रेजेंट कर चुकी हैं।

IIIT Ranchi:

IIIT Ranchi 2025: इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुश्री सविता कच्छप की हौसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें, राज्य सरकार हरसंभव उन्हें मदद करेगी। इस मौके पर सुश्री सविता कच्छप के माता पिता और अन्य परिजन उपस्थित रहे।

IIIT Ranchi 2025: आदिवासी छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग

IIIT Ranchi: आपको बता दें कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार राज्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग संस्थान चला रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (जेईई) और मेडिकल (एनईईटी) कोचिंग संस्थान की स्थापना यहां हिंदपीरी में कल्याण विभाग के भवन में की गई है, जहां 300 चयनित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग प्रदान की जाती है। यह संस्थान आदिवासी छात्रों को चिकित्सा और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा।

IIIT Ranchi 2025: पहले बैच में 300 छात्रों का चयन

राज्य सरकार ने संस्थान के संचालन के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत मोशन एजुकेशन के साथ समझौता किया है। पहले बैच के लिए 168 लड़कियों सहित कुल 300 छात्रों का चयन किया गया था। मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग और निजी एजेंसी से संस्थान में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण न हो पाने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक अतिरिक्त बैच बनाने का आग्रह किया। राज्य में निजी स्कूलों के समकक्ष 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय शुरू किए गए हैं। ऐसे ही 100 और विद्यालय निर्माणाधीन हैं

राज्य सरकार छात्र गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के तहत शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का बैंक ऋण चार प्रतिशत की मामूली ब्याज दर पर प्राप्त करा रही है। सीएम सोरेन सरकार ने प्रत्येक जिले में एक पुस्तकालय खोलने का भी निर्णय भी लिया है, जहां सभी प्रकार की अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इसके अलावा, हम ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी प्रदान कर रहे हैं।

ये भी जानिए: Ranchi News: रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE–NEET कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, CM सोरेन ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व