,

Umaria: बांधवगढ़ से सटे ग्राम बेल्दी में घूम रहे बाघ का सफल रेस्क्यू

Umaria

Report by: Vikas Tiwari, Edit by Priyanshi Soni

Umaria: उमरिया जिले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से सटे ग्राम बेल्दी में दहशत का कारण बने बाघ का देर शाम सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। यह रेस्क्यू कार्रवाई पार्क प्रबंधन द्वारा की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पनपथा बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेल्दी में बीते कुछ समय से एक बाघ की मौजूदगी से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया था। इतना ही नहीं, बाघ गांव में एक घर के बाहर रखे विस्तर पर आराम करता हुआ भी देखा गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई थी।

Umaria: 4 वर्षीय बाघ, बहेरहा इंक्लोजर में रखकर होगी निगरानी
पार्क प्रबंधन के अनुसार रेस्क्यू किया गया बाघ लगभग 4 वर्ष का है। फिलहाल उसे बहेरहा इंक्लोजर में रखा गया है, जहां उसके व्यवहार की लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

रेस्क्यू के बाद गांव में शांति का माहौल है, वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…