,

Bijapur: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, डोडीमरका में स्थापित हुआ नया सुरक्षा कैम्प

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bijapur

Reporter: Kushal Chopra, Edit By: Mohit Jain

Bijapur: जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीमरका में 26 दिसंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की सफल स्थापना की गई। यह कैम्प डीआरजी, जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 7वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा स्थापित किया गया है।

नक्सल उन्मूलन और विकास को मिलेगी गति
यह पहल बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप के मार्गदर्शन तथा बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। कैम्प की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत की गई है, जिससे नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों को मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं
नवीन सुरक्षा कैम्प से क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पीडीएस दुकानें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा। इससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और उत्साह का माहौल बना है।

दुर्गम परिस्थितियों में सुरक्षा बलों का साहस
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और उच्च मनोबल का परिचय देते हुए कैम्प की स्थापना की। यह उपलब्धि सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आवागमन और प्रशासनिक पहुंच होगी मजबूत
भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा और गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह कैम्प एक अहम कड़ी साबित होगा। आने वाले समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर गांवों तक सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाएं पहुंचने का रास्ता खुलेगा।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur: रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में युवक का शव मिलने से हड़कंप

नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 29 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। इन प्रयासों के चलते 923 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, 221 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए और 1100 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आंकड़े जिले में स्थायी शांति की दिशा में बड़ी उपलब्धि माने जा रहे हैं।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी