Koriya: मंदिर शेड निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Koriya

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit ByL:Mohit JAin

Koriya: जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत बिशुनपुर ग्राम पंचायत स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में शेड निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में न तो पारदर्शिता बरती जा रही है और न ही किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक की गई है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण समिति के प्रमुख और वार्ड पंच को भी कार्य से संबंधित पूरी जानकारी नहीं दी गई।

सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया

जांच की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि शेड निर्माण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से ही कार्य पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष