,

Agra: बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका गया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra

Report By: Kareem Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Agra: बांग्लादेश में एक हिन्दू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में राष्ट्रीय हनुमान दल के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भगवान टॉकीज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंका और जय श्री राम के नारों के साथ अपना गहरा रोष व्यक्त किया।

Agra: यह घटनाएं बढ़ते अत्याचार की कड़ी हैं

प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष भारत चाहर ने किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर लगातार हो रहे हमले मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने इसे केवल एक घटना नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों की कड़ी बताया और भारत सरकार से सख्त रुख अपनाने की मांग की।

प्रधानमंत्री से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की अपील

प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाए, ताकि वहां रहने वाले हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगे। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन संपन्न

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की