कुरूक्षेत्र में एक सरकारी मुलाजिम ने सूदखोरों से तंग आकर अपने परिवार को खत्म कर दिया उसके बाद उसने स्वंय भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपने पिता की हत्या की उसके बाद मां की फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। घटना के बाद से आसपास के इलाके में दहशत का महौल है। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कर्जदारों से परेशान था दुष्यंत
पुलिस ने नैब सिंह 55, उसकी पत्नी अमृत कौर 50, अमनप्रीत 35 और आरोपी दुष्यंत 38 का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार देररात की है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें रुपयों के लेनदेन का जिक्र है। इस कारण दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान था। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आज होगा पोस्टमार्टम
थाना शाहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मृतक दुष्यंत समेत नौ के खिलाफ हत्या करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।





