,

Deoghar: आलोक कुमार मौत मामले में न्याय की मांग, टावर चौक पर उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deoghar

Report By: Aimtiyaz Ansari, Edit By: Priyanshi Soni

Deoghar: देवघर में आलोक कुमार की मौत के मामले को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं “भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच” के संस्थापक आशुतोष कुमार ने अपने भाई आलोक कुमार की संदिग्ध मौत के विरोध में देवघर बंद का आह्वान किया। बंद के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग शहर के टावर चौक पर जमा हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Deoghar: सड़क दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या का आरोप

आशुतोष कुमार का आरोप है कि बीते 9 दिसंबर की रात आलोक कुमार की मौत को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, जबकि यह एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने इस मामले में झामुमो युवा नेता राहुल चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप

आशुतोष कुमार ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में देवघर बंद का आह्वान किया गया।

बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट

प्रशासन ने देवघर बंद को असंवैधानिक बताते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा।

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

न्याय की मांग को लेकर शहर में कैंडल मार्च भी निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आलोक कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की