CG News: जानिए CG की 10 मुख्य खबरें (23-12-25)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में आज राजनीति से लेकर प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं।
झीरम घाटी हमले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज रही, तो वहीं मनरेगा, गौ तस्करी, अवैध धान और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी हलचल दिखी। नक्सल विरोधी कार्रवाई से लेकर आम जनता की परेशानियों तक-आइए नजर डालते हैं छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर।

1. झीरम हमले पर सियासी घमासान
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झीरम घाटी हमले की साजिश में कांग्रेस नेताओं की भूमिका का आरोप लगाया। उन्होंने नक्सलियों से समझौते की बात कही। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान को शहीदों का अपमान बताते हुए सबूत पेश करने की मांग की।

2. मनरेगा से गांधी नाम हटाने पर प्रदर्शन
मनरेगा से गांधी नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने जशपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

3. अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई
सारंगढ़ में तहसीलदार और नोडल अधिकारी ने अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा। कलेक्टर के निर्देश पर 95 क्विंटल धान जब्त किया गया, जबकि 209 क्विंटल धान लौटाया गया।

4. धमतरी में गौ तस्करी का मामला
गौ तस्करी के आरोप को लेकर धमतरी थाने में हंगामा हुआ। गौ सेवकों ने शिकायत में एक गाय को फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5. बस किराए में मनमानी
नेशनल परमिट बसों में किराया फ्लाइट की तरह बदल रहा है। आधे घंटे में किराया बदलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। एक ही रूट पर किराए में 300 रुपए तक का अंतर सामने आया है।

6. सरगुजा संभाग की पुलिस समीक्षा बैठक
राजपुर में सरगुजा संभाग की पुलिस समीक्षा बैठक हुई। एनडीपीएस और गौ तस्करी मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों के जल्द निपटारे पर जोर दिया गया।

7. नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
सुरक्षा बलों ने जंगल और पहाड़ों के बीच नक्सलियों की रायफल बनाने वाली फैक्ट्री को नष्ट किया। जवान सबसे ज्यादा 16 ठिकानों तक पहुंचने में सफल रहे।

8. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चोरी की घटनाएं
क्षेत्र में चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए। वन विभाग के पंप, कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीमेंट, रेत-गिट्टी और दुकान से सामान चोरी होने की शिकायतें मिली हैं।

9. स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली
छत्तीसगढ़ के 9 जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा नहीं है। 12 जिलों में सीटी स्कैन तक उपलब्ध नहीं है। दो मेडिकल कॉलेजों में भी क्रिटिकल आईसीयू नहीं हैं।

10. धमतरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कांग्रेस ने धमतरी में नीला ड्रम और पुतले को धूप दिखाकर गाने गाए। प्रदर्शन के जरिए सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाई गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी