Ranchi News: रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE–NEET कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, CM सोरेन ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hemant-soren-inaugurates-shibu-soren-jee-neet-coaching-in-ranchi

by: vijay nandan

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार देते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

Ranchi News: मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नाम से स्थापित यह संस्थान राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने इस पहल को एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यहां से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की निःशुल्क कोचिंग लेकर देश के बेहतर कॉलेजों में प्रवेश पा सकेंगे। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए मोशन संस्था के सहयोग की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

Ranchi News: हेमंत सोरेन ने कहा कि यह परिसर पहले नेताओं के भाषणों का बड़ा केंद्र रहा है, लेकिन आज यहां भविष्य की सोच रखने वाला एक विशाल शैक्षणिक कैंपस आकार ले रहा है। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि विद्यार्थी अपने उद्देश्यों को अवश्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि परिसर में खेलकूद और अन्य गतिविधियों की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शामिल हैं, जिनका लाभ लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा है।

Ranchi News: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की परेशानियों को अपने कंधों पर लेकर उनके भविष्य निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। JEE और NEET कोचिंग को पहला पड़ाव बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे चलकर JPSC, UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, मैनेजमेंट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अपनी संस्कृति के संरक्षण व आदान-प्रदान का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता ही सरकार के लिए सबसे बड़ा उपहार होगी।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व