,

Kangana Ranaut: देवघर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बाबाधाम में किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

Kangana Ranaut

रिपोर्ट- इम्तियाज अंसारी

Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कंगना रनौत ने गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन से उन्हें गहरी मानसिक शांति मिली है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सोच “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना पर आधारित है और इसी विचार के साथ उन्होंने आने वाले समय में देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

KanganaRanaut: बीजेपी सांसद के देवघर दौरे को लेकर बाबाधाम मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूजा-अर्चना के दौरान अन्य श्रद्धालुओं का प्रवेश कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, ताकि विधिवत रूप से अनुष्ठान संपन्न कराया जा सके।

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के पश्चात कंगना रनौत दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गईं। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उन्हें मंदिर परिसर तक ले जाया गया।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…