,

Khajuraho:  नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोचते मिले

- Advertisement -
Ad imageAd image
Khajuraho

Khajuraho; विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों के शहर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। वार्ड नंबर 04 शंकरगढ़ क्षेत्र में एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Khajuraho: कुत्ता मुंह में दबाकर घूमता दिखा शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर घूमता हुआ दिखाई दिया। यह भयावह दृश्य देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई।

शव की हालत बेहद भयावह

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव का निचला हिस्सा पूरी तरह गायब था, जबकि ऊपरी हिस्से में एक हाथ भी अनुपस्थित मिला। इसके अलावा नवजात के सिर और गले में कपड़े की पट्टी बंधी हुई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कपड़े की पट्टी का एक बड़ा टुकड़ा भी बरामद हुआ है।

जानवरों द्वारा क्षति की आशंका

मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि नवजात के शव को किसी खुले स्थान पर फेंका गया, जिसके बाद जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मामले को लेकर इलाके में दहशत

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की