,

Sukma News: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम, सुकमा में NH-30 पर आवागमन ठप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sukma News

Reporter: Manish Sen, Edit By: Mohit Jain

Sukma News: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम, सुकमा में NH-30 पर आवागमन ठपजिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस सुकमा और कोंटा द्वारा किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर चक्का जाम किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी में लगातार धांधली की जा रही है और किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

Sukma News: धान खरीदी में कटौती से किसान परेशान

प्रदर्शन कर रहे नेताओं और किसानों का कहना है कि उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी में कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों से नाराज़ किसान बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए।

Sukma News: NH-30 पर लगा जाम, पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद

कोंटा क्षेत्र में NH-30 पर चक्का जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए कोंटा SDOP, TI और जनपद पंचायत CEO मौके पर मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन ने जाम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने, कटौती बंद करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने जैसी तीन सूत्रीय मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur News: राजधानी में बेखौफ बिक रहा सूखा नशा, वीडियो ने खोली हकीकत

जिले के उपार्जन केंद्रों में भी प्रदर्शन

चक्का जाम के साथ-साथ सुकमा जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी