,

MESSI INDIA TOUR DAY 2: मेसी आज मुंबई में सचिन तेंदुलकर से करेंगे मुलाकात, भारत दौरे का दूसरा दिन

MESSI INDIA TOUR DAY 2

MESSI INDIA TOUR DAY 2: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत के तीन दिवसीय ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज वे मुंबई पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री से होगी। इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

MESSI INDIA TOUR DAY 2: कोलकाता में स्टैच्यू उद्घाटन, हंगामे के बने हालात

शनिवार को दौरे के पहले दिन मेसी देर रात करीब 2:30 बजे कोलकाता पहुंचे। सुबह उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हुए। सॉल्ट लेक स्टेडियम में तय समय से पहले मेसी के लौटने पर नाराज फैंस ने हंगामा किया, कुर्सियां तोड़ीं और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

MESSI INDIA TOUR DAY 2: हैदराबाद में फैंस और बच्चों के साथ खेले फुटबॉल

कोलकाता से रवाना होकर मेसी शाम को हैदराबाद पहुंचे। उप्पल स्टेडियम में उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उनसे मुलाकात की।

Lionel Messi India Tour Live: हैदराबाद में मेसी ने खेला फुटबॉल, राहुल गांधी  को गिफ्ट की जर्सी - argentina star footballer lionel messi goat india tour  live updates in hindi from kolkata

आयोजकों पर कार्रवाई, टिकट के पैसे लौटाने का आश्वासन

कोलकाता में हुए हंगामे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आयोजकों ने टिकट की राशि लौटाने का भरोसा दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs SA: धर्मशाला में आज तीसरा टी20, पिच पर बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाजों का इम्तिहान?

15 दिसंबर को पीएम मोदी से मुलाकात के साथ दौरा होगा समाप्त

मेसी यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भारत आए हैं। वे हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली समेत चार शहरों का दौरा करेंगे। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ उनका यह भारत दौरा समाप्त होगा।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…