लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, लगाए हैरान करने वाले स्लोगन…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
With 'Modi-Adani Ek Hain' jackets, Open Holds Unique Protest in Parliament; Rahul, Priyanka Gandhi join in

चुनावी रैलियां हो या फिर सियासी भाषण विपक्ष का निशाना हर बार अदाणी बनाम नरेंद्र मोदी सरकार पर होता है। इसी कड़ी में एक बार फिर संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने अदाणी पर निशाना साधा। प्रदर्शन में लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेता भी मौजूद रहे। सभी प्रदर्शनकारी नेताओं ने एक खास स्लोगन चिपकाया हुआ था। स्लोगन में लिखा था कि, ‘अदाणी और मोदी एक है’। विपक्ष लगातार अदाणी को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि, अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी को दोषी ठहराया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने गुरूवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान एक खास बात भी देखने को मिली। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी थोड़े अगल नज़र आए। दरअसल प्रदर्शनकारी सभी सांसदों ने जैकेट पहन रखी थी लेकिन राहुल गांधी ने हमेशा की तरह सफेद टी शर्ट पहन रखी थी जिसके पीछे ‘मोदी अदाणी एक है, अदाणी सेफ है’ स्लोगन लिखा हुआ था।

मोदी अदाणी एक है: राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में सपा के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी अदाणी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि यदि वह ऐसा करते है तो उनकी भी जांच होगी। मोदी और अदाणी एक है। दो नहीं एक है।

विपक्ष ने उठाई जांच की मांग

कई इंडिया ब्लॉक पार्टियों के नेताओं ने अदाणी अभियोग मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मामले की संयुक्त जांच जेपीसी का आह्वान किया। कांग्रेस, आप, आरजेडी, शिवसेना, डीएमके और वामपंथी दलों के सांसदों ने अपनी मांग को लेकर जमकर नारे लगाए और संसद परिसर में मोदी अदाणी एक है लिखे बैनर पकड़े। हाकांकि, टीएमसी ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से खुद को दूर रखा।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को