,

IND vs SA: धर्मशाला में आज तीसरा टी20, पिच पर बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाजों का इम्तिहान?

IND vs SA

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक खेले गए 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी।

IND vs SA: बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाज बरपाएंगे कहर... धर्मशाला में  किसका दिखेगा जलवा? पढ़ें पिच रिपोर्ट

IND vs SA: धर्मशाला की पिच: बल्लेबाजों को मिल सकता है फायदा

धर्मशाला स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां बाउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए रन रोकना आसान नहीं होता। इसी वजह से आज के मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

टॉस रहेगा बेहद अहम

धर्मशाला में आज मौसम ठंडा रहने की संभावना है। दूसरी पारी में ओस का असर साफ देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

टीम इंडिया का धर्मशाला में रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने धर्मशाला में अब तक 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें

  • 2 मैचों में जीत,
  • 1 में हार,
  • और 1 मुकाबला रद्द रहा है।

भारत को यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में खेले गए मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

UP में घुसपैठियों के खिलाफ CM Yogi सरकार का एक्शन जारी, कई शहरों में चल रहा  'ऑपरेशन'

धर्मशाला में अब तक का टी20 रिकॉर्ड

  • कुल टी20 इंटरनेशनल मैच: 11
  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की: 4 बार
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 4 बार
  • औसत पहली पारी का स्कोर: करीब 140 रन

हालांकि मौजूदा परिस्थितियों और बल्लेबाजों के फॉर्म को देखते हुए आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 180+ रन बनाने होंगे, ताकि दूसरी पारी में गेंदबाजों को बचाव का मौका मिल सके।

यह खबर भी पढ़ें: U19 Asia Cup 2025 : भारत बनाम पाकिस्तान जानिए कितने बजे शुरू होगा महा-मुकाबला

नजरें आज के मुकाबले पर

सीरीज बराबरी पर होने के कारण आज का मैच रोमांच से भरपूर रहने की पूरी उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाज हावी रहते हैं या गेंदबाज कोई चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हैं।

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…