,

Indore news: नेशनल लोक अदालत में करदाताओं की सक्रिय भागीदारी, नगर निगम इंदौर को मिला 19 करोड़ से अधिक का राजस्व

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

Indore news: शासन के निर्देशों के तहत इंदौर नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों और निगम मुख्यालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में करदाताओं का उत्साह देखने को मिला। शनिवार सुबह से ही निगम मुख्यालय के कैश काउंटर पर बकाया करों के भुगतान के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जो देर शाम तक बनी रहीं।

निगम अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत के आयोजन के दौरान नगर निगम को करीब 19 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। करदाताओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अभियान के अंत तक कुल राजस्व वसूली 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा कैश काउंटरों पर विशेष हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। यहां विभागीय कर्मचारियों द्वारा कर भुगतान की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जा रही है और आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण करदाताओं को बिना किसी असुविधा के कर जमा करने में आसानी हुई।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं, अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें और शहर के विकास कार्यों में सहभागी बनें।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…