,

GOAT INDIA TOUR 2025: भारत पहुंचे लियोनल मेसी, चार शहरों में दिखेगा फुटबॉल का जादू, जानिए पूरा शेड्यूल

Lionel Messi News

GOAT INDIA TOUR 2025: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके हैं। उनका पहला पड़ाव कोलकाता रहा, जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही मेसी की झलक मिली, एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच मेसी का स्वागत किया गया। उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं।

Lionel Messi in India: भारत आए लियोनल मेसी, कोलकाता में दिखा क्रेज, Video

कोलकाता में मेसी अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगे। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उनके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से मिलने की भी संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मेसी को सम्मानित किया जा सकता है।

कोलकाता के बाद लियोनल मेसी हैदराबाद रवाना होंगे, जहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां सिंगरेनी आरआर9 और अपर्णा-मेसी ऑल स्टार्स के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और मेसी के साथ बॉल ड्रिबल करते नजर आ सकते हैं। मैच के बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला होगा।

Counting down to 14th December! ⚽ Looking forward to welcoming Lionel Messi  to Mumbai as part of the GOAT Tour. Our young players are eagerly preparing  for this inspiring opportunity. #MessiInIndia #GOATTourIndia

कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, करीब 60 लोगों ने मेसी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। इस राशि का उपयोग फुटबॉल क्लिनिक के लिए किया जाएगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिल सके। अब तक 27 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और स्टेडियम के पूरी तरह भरने की उम्मीद है।

हैदराबाद के बाद मेसी मुंबई जाएंगे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच और चैरिटी फैशन शो का आयोजन होगा। इसके बाद उनका अंतिम पड़ाव नई दिल्ली रहेगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है। साथ ही अरुण जेटली स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2026 Mock Auction : कैमरन ग्रीन सबसे महंगे, पृथ्वी शॉ को भी मिला खरिददार

भारत दौरे के दौरान लियोनल मेसी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। चार शहरों में फैले इस दौरे को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और हर जगह फुटबॉल का उत्सव देखने को मिल रहा है।

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…