,

गूगल मैप की गलती से एक और हादसा, नहर में जा गिरे कार सवार…

ANOTHER ACCIDENT DUE TO GOOGLE MAP'S MISTAKE

गूगल मैप की गलतियों से हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में बदायूं में कार सवार युवक गूगल मैप के बताए रास्ते पर जाकर बीस फीट नीचे खाई में जा गिरे थे। अब एक बार फिर गूगल मैप की गलती से बरेली जा रहे कार सवार नहर में गिर गए। हालांकि कार सवार तीनों युवकों को हल्की फुल्की चोटें आई है। मंगलवार को सुबह कार को नहर में गिरा देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि, नहर में पानी नहीं था जिस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ, और युवक सुरक्षित कार से बाहर आ गए। पूरा मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड का बताया जा रहा है। युवकों के मुताबिक वो गूगल मैप की सहायता से कार चला रहे थे, और कार नहर में पलट गई।

24 नवंबर को हुआ था पिछला हादसा
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाए जाने के कारण पहले भी हादसे हो चुके है। हाल ही में 24 नवंबर को बरेली में दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुल का कार्य चल रहा था। तीन दोस्त कार से गूगल मैप की सहायता से इसी मार्ग से जा रहे थे।पुल के अधूरे होने के कारण कार 20 फीट नीचे जा गिरी और कार सवार युवक हादसे के शिकार हो गए। हादसे में कार सवार तीनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…