,

विंड मिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैतूल। भैंसदेही थाना क्षेत्र में पवन चक्कियों से लगातार हो रही केबल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

यह मामला उस समय सामने आया, जब कुकरू-खामला क्षेत्र में स्थित सैकड़ों विंड मिल से केबल और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी होने की शिकायत प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया और तीन अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी दिखाई दी, जिस पर “अध्यक्ष, राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान मध्यप्रदेश” लिखा हुआ था। संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से बड़ी मात्रा में चोरी की केबल और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना लाखन गुर्जर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ सीहोर जिले का रहने वाला संजय गुर्जर भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए का चोरी किया गया सामान और लगभग 5 लाख रुपए की एसयूवी गाड़ी जब्त की है, जिसका उपयोग चोरी की वारदातों में किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि लाखन गुर्जर और उसके साथी प्रदेश के कई थानों में पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामलों में नामजद हैं और यह गिरोह लंबे समय से विंड मिल क्षेत्रों को निशाना बना रहा था।

एसपी बैतूल वीरेंद्र जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश