,

इंदौर–ग्वालियर में इंडिगो की उड़ानों पर असर, आज 15 फ्लाइट रद्द

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर से मुंबई आने-जाने वाली दो उड़ानें आज रद्द कर दी गईं, जबकि इंदौर एयरपोर्ट पर कुल 13 उड़ानों का संचालन नहीं हो सका। हालांकि बीते दिनों की तुलना में रद्द उड़ानों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। सोमवार को 18 और रविवार को 24 उड़ानें रद्द हुई थीं।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद से आने-जाने वाली फ्लाइटें अधिक प्रभावित रहीं। वहीं, पिछले तीन दिनों से रद्द चल रही पुणे, जयपुर और अन्य कुछ शहरों की उड़ानें आज फिर से शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस के संपर्क नंबर और हेल्पलाइन जारी की गई है।

इंडिगो का कहना है कि हालात तेजी से सुधर रहे हैं और जल्द ही उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। हालांकि ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक यात्रियों को अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

3 दिसंबर से अब तक इंदौर एयरपोर्ट पर 155 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 36, शनिवार को 34, रविवार को 24, सोमवार को 18 और आज 13 उड़ानें रद्द की गईं।

इंदौर एयरपोर्ट से चलने वाली करीब 70 प्रतिशत उड़ानें इंडिगो की हैं। इसी वजह से क्रू की कमी का सबसे ज्यादा असर इंदौर की उड़ानों पर पड़ा है। शेष उड़ानों का संचालन एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अलायंस एयर और स्टार एयर द्वारा किया जाता है।

इंदौर से प्रतिदिन 95 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं, जिनमें से 74 केवल इंडिगो की हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई के लिए लगभग 12 उड़ानें चलाती है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, पुणे, गोवा, बेंगलुरु और शारजाह के लिए सेवाएं देती है। स्टार एयर गोंदिया और अहमदाबाद, जबकि अलायंस एयर दिल्ली के लिए एक उड़ान का संचालन करती है। एयरलाइंस अधिकारियों का दावा है कि रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या लगातार घट रही है और अगले सप्ताह तक सभी सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

    Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

    Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

    Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

    Lakhanpur Hostel: लखनपुर प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों से कराया निर्माण कार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

    Lakhanpur Hostel: लखनपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निर्माण

    Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर में उबका बांध से लगातार पानी का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत; 100 एकड़ फसल पर खतरा

    Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के नीलकंठपुर गांव

    Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

    Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

    संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति