,

रीवा डभौरा कम्पोजीट शराब दुकान में खुलेआम गुंडागर्दी, ओवररेटिंग का विरोध करने पर युवक की पिटाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vijay tiwari

रीवा : जिले के डभौरा क्षेत्र में स्थित कम्पोजीट मदिरा दुकान में बीती रात खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर शराब तय कीमत से अधिक दाम में बेची जा रही थी। इसी दौरान शराब खरीदने पहुंचे एक युवक ने जब ज्यादा रेट का विरोध किया तो विवाद हो गया।

पीड़ित युवक का कहना है कि जब उसने शराब की कीमत पूछी, तब उसे शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत बताई गई। ओवररेटिंग का विरोध करते हुए युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे दुकान के अंदर मौजूद दुकानदार बुरी तरह आगबबूला हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक को मां-बहन की गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना के दौरान दुकान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना ने एक बार फिर शराब दुकानों पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने और दबंगई के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकानों पर ओवररेटिंग आम बात हो चुकी है, लेकिन आबकारी विभाग और प्रशासन की ओर से कोई सख्त निगरानी नहीं की जा रही। सवाल यही है कि क्या शासन ने शराब बेचने के साथ-साथ मारपीट और बदसलूकी का भी लाइसेंस दे दिया है?

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के