,

चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई ₹1.79 लाख प्रति किलो बिक रही पर, सोना भी हुआ महंगा

चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई ₹1.79 लाख प्रति किलो बिक रही पर, सोना भी हुआ महंगा

आज 8 दिसंबर को चांदी और सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार चांदी का भाव 900 रुपये बढ़कर 1,79,110 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी 1,78,210 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

सोने की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना 99 रुपये महंगा होकर 1,28,691 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 2,001 रुपये और चांदी 13,851 रुपये तक महंगी हुई थी। सोना इससे पहले 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई बना चुका है।

अलग–अलग शहरों में सोने–चांदी के दाम अलग क्यों होते हैं

आईबीजेए द्वारा जारी कीमतों में तीन प्रतिशत जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। यही कारण है कि शहरों के हिसाब से रेट्स में अंतर देखा जाता है। कई बैंक, जैसे पंजाब नेशनल बैंक, गोल्ड लोन का रेट तय करने में इन्हीं मानकों का उपयोग करते हैं।

सोने की तेजी के तीन बड़े कारण

केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी

दुनियाभर के कई बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। इससे बाजार में मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है।

क्रिप्टो से निवेशकों का सोने की ओर रुख

क्रिप्टो में उतार–चढ़ाव और सख्त नियमों की आशंका से निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। हाल के दिनों में शेयर बाजार में अपेक्षाकृत कम रिटर्न और शादियों के सीजन ने भी सोने की मांग बढ़ाई है, जिसके कारण कीमतों में उछाल देखने को मिला।

लंबी अवधि के मजबूत निवेश की पहचान

सोना सीमित मात्रा में उपलब्ध धातु है, नष्ट नहीं होती और महंगाई के समय भी अपनी कीमत बचाए रखती है। इसलिए लंबे समय में यह सुरक्षित और फायदेमंद साबित होता है।

इस साल सोना और चांदी कितनी बढ़ी

Gold Rate: अचानक सोना 4500 रुपये हुआ महंगा, जानिए कब तक 1 लाख हो जाएगा भाव!  - Gold Silver sudden Expensive Yellow metal rate hike 4500 per 10 gram know  target price tutd - AajTak

इस साल अब तक सोने का भाव 52,529 रुपये बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये था, जो अब 1,28,691 रुपये पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमत भी इस अवधि में 93,093 रुपये बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव 86,017 रुपये प्रति किलो था, जो अब 1,79,110 रुपये हो गया है।

इस साल 1 लाख 35 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि भू–राजनीतिक तनाव लगातार बना हुआ है, जिससे सोने को मजबूत समर्थन मिल रहा है। बढ़ती मांग के चलते इस साल सोना 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क लगा सोना ही लें। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जो शुद्धता की पुष्टि करता है। इससे पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत और वजन क्रॉस चेक करें

खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव विश्वसनीय स्रोतों, जैसे आईबीजेए की वेबसाइट, से अवश्य मिलान कर लें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अनुसार अलग–अलग होती है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…