,

नीमच में नकली नोटों का भंडाफोड़, 50 हजार के जाली नोट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Mulchandkhici

मंदसौर: बाद अब नीमच जिले में भी नकली करंसी फैलाने की साजिश सामने आई है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 रुपये के जाली नोटों की 50 हजार रुपये की खेप बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

सूचना पर हुई कार्रवाई

4 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम सरजना का रहने वाला ईश्वर खारोल नकली नोट बनाकर उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान ने त्वरित टीम गठित कर नाकाबंदी करवाई।

मुख्य आरोपी पकड़ा गया

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी ईश्वर पिता वर्दीचंद्र खारोल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 के मूल्यवर्ग के 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। नोटों की क्वालिटी देखने से साफ है कि इन्हें घर पर ही प्रिंट किया गया था।

साथी का भी नाम आया सामने

पूछताछ में ईश्वर ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी
सुनील पिता श्यामदास बैरागी, निवासी सरजना, के साथ मिलकर नकली नोट छाप रहा था। दोनों आरोपी इन नोटों को धीरे-धीरे बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने ईश्वर खारोल को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका सहयोगी सुनील बैरागी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

नेटवर्क की जांच

सायबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर यह जांच कर रही हैं कि क्या इस काम में और लोग शामिल हैं, और कहीं यह बड़ा नेटवर्क तो नहीं बन रहा। बरामद नोटों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के