मनचले की पिटाई, पुलिस समझाइश देती रही परिजन नहीं माने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Sachin Khare

आगर मालवा। आज सुबह करीब 9:00 बजे बड़ोद चौराहे पर उस समय हंगामा मच गया जब युवक द्वारा स्थानीय युवती से छेड़खानी कर रहा युवक रंगे हाथों पकड़ा गया परिजनों के मुताबिक युवती को तीन दिनों से लगातार परेशान कर रहा था युवक जैसे ही फिर उसने हरकत करने की कोशिश की वैसे ही मौके पर मौजूद लोगों ने और लड़की के परीजनो ने उसे पकड़ लिया और चौराहे पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन गुस्से से भरे परिजन युवक को छोड़ने को तैयार ही नही थे। पुलिस बार-बार समझाइश देती रही कि मामला थाने में ले जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजनों ने मनचले को सबक सिखाने के इरादे से कुछ मिनट तक मारपीट जारी रखी।

पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू में किया और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहीं, लड़की के परिजनों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम अकरम खान बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने छेड़खानी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।