4 दिनों में 1200 से अधिक उड़ानें रद्द, इंडिगो यात्रियों की भारी परेशानी, कई जगह विवाद की स्थिति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो पिछले चार दिनों से बेहद गंभीर अव्यवस्था से जूझ रही है। क्रू सदस्यों और पायलटों की कमी के कारण शुक्रवार को भी कई बड़े शहरों में उड़ानें शुरू नहीं हो सकीं। दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अन्य शहरों में केवल एक दिन में ही पाँच सौ से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

यात्रियों को उड़ानों की सही जानकारी नहीं मिल रही है। खाने-पीने से लेकर जरूरी सामान तक की व्यवस्था बार-बार बिगड़ती रही। कई यात्रियों ने कर्मचारियों से तीखी बहस की और कुछ स्थानों पर मारपीट जैसी स्थितियां बन गईं। कई जगह लोग पूरे दिन और रात एयरपोर्ट की सीढ़ियों और कुर्सियों पर ही समय बिताने को मजबूर हुए।

दिल्ली विमानतल पर इंडिगो ने शनिवार रात बारह बजे तक अपनी सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। गोवा विमानतल पर यात्रियों ने बताया कि उन्हें उड़ान रद्द होने की कोई सूचना पहले से नहीं दी गई।

प्रमुख शहरों की स्थिति

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानतल
दिल्ली में सबसे अधिक 225 उड़ानें रद्द की गईं। हजारों बैग इधर-उधर जमा पड़े रहे और लोगों को अपना सामान पाने में 12 घंटे से ज्यादा लग गए। भारी भीड़ के कारण यात्री फर्श और सीढ़ियों पर बैठकर उड़ानों का इंतजार करते रहे।

मुंबई
मुंबई में भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण सेवा काउंटरों पर लंबी लाइनें लग गईं।

रायपुर
बुजुर्ग यात्री और छोटे बच्चे कुर्सियों पर घंटों बैठे रहे। यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच कई बार कहासुनी हुई।

पुणे
पुणे में सुबह से 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों को अपना सामान लेने के लिए बहुत देर तक इंतजार करना पड़ा।

हैदराबाद
यहां भी 32 उड़ानों को रद्द किया गया। देरी और रद्दगी की वजह से हजारों लोग परेशानी में फंसे रहे।

बेंगलुरु
बेंगलुरु में 102 उड़ानें रद्द हुईं। कई यात्री घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ वापस लौट गए।

कंपनी ने नियमों में राहत मांगी

इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से अनुरोध किया है कि उड़ान सेवा समय सीमा से संबंधित नियमों में दस फरवरी 2026 तक छूट दी जाए। कंपनी ने भरोसा दिया है कि तीन महीनों में संचालन फिर से सामान्य हो जाएगा।

यात्रियों की मुश्किलें: कुछ बयान

गोवा
एक यात्री ने बताया कि रायपुर जाने वाली उड़ान बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई। उन्हें अन्य विकल्प दिखाए गए, लेकिन यह भी नहीं बताया गया कि वैकल्पिक उड़ान उड़ पाएगी या नहीं।
दूसरे यात्री ने कहा कि कनेक्टिंग उड़ान छूट गई और कंपनी ने कोई सहायता नहीं की।

अहमदाबाद
एक यात्री के अनुसार अहमदाबाद से वाराणसी जाने वाली उड़ान कई बार टलने के बाद रद्द कर दी गई, मगर उनका सामान अभी तक वापस नहीं मिला।

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने