55 साल बाद भी रूस में धड़कता है इस बॉलीवुड फिल्म का जादू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतऔर रूस की दोस्ती केवल कूटनीति या रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड ने भी दोनों देशों के रिश्तों में एक पुल का काम किया है। खास बात यह है कि 55 साल पहले रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ आज भी रूस में लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।रूस में इस फिल्म के गानों पर आज भी लोग नाचते-गुनगुनाते नजर आते हैं। राज कपूर की लोकप्रियता वहाँ इस कदर रही कि उन्हें रूसी दर्शक अपना पसंदीदा इंटरनेशनल कलाकार मानते थे।

रूसी नेताओं ने भी गुनगुनाया राज कपूर का गीत

राज कपूर और रूसियों के बीच अनोखा सांस्कृतिक रिश्ता रहा है। उनकी फिल्म ‘आवारा’ और उसका मशहूर गीत “आवारा हूँ” रूस में एक भावनात्मक जुड़ाव बन गया था।रूसी सभाओं और सरकारी आयोजनों में यह गीत कई बार बजाया जाता था। कहा जाता है कि पूर्व रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन भी इस गाने को अक्सर गुनगुनाया करते थे।राज कपूर की लोकप्रियता रूस में इतनी अधिक थी कि कई समीक्षक उनकी प्रसिद्धि की तुलना पश्चिमी संगीत बैंड बीटल्स से करते रहे हैं।यह भी माना जाता है कि रूसी लोग उनकी फिल्मों में दिखने वाले मानवीय और समाजवादी मूल्यों से प्रभावित होते थे, भले ही राज कपूर स्वयं राजनीतिक रूप से कम्युनिस्ट नहीं थे।


‘मेरा जूता है जापानी’ और रूस का कनेक्शन

राज कपूर की फिल्म “श्री 420” का गीत “मेरा जूता है जापानी” भी रूस में बहुत चर्चित हुआ।
कई समीक्षकों ने यह भी कहा कि गीत का ‘सर पे लाल टोपी रूसी’ वाला हिस्सा रूस में सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गया।इस गीत ने रूस में राज कपूर की लोकप्रियता को और गहरा कर दिया।


‘संगम’ और ‘मेरा नाम जोकर’—रूस से गहरा संबंध

संगम फिल्म को भी रूस में खूब सराहा गया। प्रेम और बलिदान की थीम ने रूसी दर्शकों का दिल जीता, जबकि भारतीय समीक्षकों ने उस समय फिल्म को औसत बताया था।राज कपूर की 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का रूस से विशेष नाता रहा। इसका एक अहम कारण यह भी था कि फिल्म में रूसी अभिनेत्री सेनिया रियाबिनकिना ने मुख्य भूमिकाओं में से एक निभाई थी।लेखक के.ए. अब्बास, जो स्वयं समाजवादी विचारों से प्रभावित थे, ने ‘आवारा’ और ‘मेरा नाम जोकर’ दोनों की कहानी लिखी थी। इससे फिल्म की संवेदनशीलता और मानवीय भाव रूसियों को और अधिक आकर्षित करती थी।

आज भी कायम है राज कपूर और रूस का अटूट रिश्ता

आज भी रूस में राज कपूर की फिल्मों के गाने बजते हैं, लोग ‘आवारा हूँ’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ को बड़े प्यार से गुनगुनाते हैं।‘मेरा नाम जोकर’ की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि कला और सिनेमा सांस्कृतिक सीमाओं से कहीं ऊपर होते हैं। राज कपूर की फिल्मों ने भारत और रूस के रिश्तों में एक ऐसा भावनात्मक पुल बनाया, जो आज भी उतना ही मजबूत है जितना 55 साल पहले था।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और