,

इंदौर में बड़ी खुशी: महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: क्लॉथ मार्केट अस्पताल में बुधवार सुबह एक दुर्लभ और हर्षभरा पल देखने को मिला, जब 29 वर्षीय शबनम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। यह उनकी पहली डिलीवरी थी और मेडिकल टीम के लिए भी चुनौतीपूर्ण मामला था।

सहयोग नगर निवासी शबनम को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। जांच में पाया गया कि स्थिति जटिल है, जिसके बाद वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहत पठान ने सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया।

अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. आदित्य सोमानी ने बताया कि प्रसूता की हालत को देखते हुए डॉक्टरों को अत्यधिक सावधानी रखनी पड़ी। टीम ने पूर्ण समन्वय के साथ ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

चारों बच्चे जन्म के बाद स्वस्थ पाए गए।

  • दो नवजातों का वजन लगभग 1.5 किलो
  • जबकि दो का वजन करीब 800 ग्राम है।
    डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मामलों में नवजातों की लगातार निगरानी बेहद जरूरी होती है, लेकिन फिलहाल चारों बच्चों की हालत स्थिर है।

परिवार ने बताया कि लगभग 8–9 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद घर में ऐसी खुशी आई है, जिससे सभी परिजन भावुक हो गए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मां और बच्चे सुरक्षित हैं तथा विशेषज्ञों की टीम उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। अस्पताल स्टाफ ने भी इस अनोखी डिलीवरी को बेहद खास बताया। क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के इतिहास में ये उन चुनिंदा मामलों में से एक है, जब किसी महिला ने एक–एक मिनट के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया हो।

    Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

    Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

    Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

    संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

    सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

    Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

    Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

    Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

    दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

    Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

    CG: Top 10

    CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

    MP: Top 10

    MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…