बंगाली चौराहे पर चलती क्रेटा कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

​इंदौर: शहर के व्यस्त बंगाली चौराहे पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती हुई क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में अचानक आग लगने से मौके पर भगदड़ मच गई।
​बताया जा रहा है कि कार में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वह लपटों से घिर गई। हालांकि, कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली।


​हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह शॉर्ट सर्किट का मामला लग रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि चलती कार में आग लगाने के बाद नई और डिजिटल सिस्टम से बनी नई कारों की मैकेनिज्म पर सवाल भी खड़े हो रहे है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली