India Cheetah Project Success: कूनो में जन्मी ‘मुखी’ ने जन्मे 5 शावक, चीता आबादी बढ़कर @ 32

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Cheetah Project Success: Born in Kuno, 'Mukhi' gives birth to 5 cubs, cheetah population increases to 32

report: imran khan, by: vijay nandan

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता मुखी पहली बार मां बन गई है। लगभग 33 महीने की उम्र में मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कुनो में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 32

5 शावकों के जन्म के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, अभी यहां 27 चीते हैं. जबकि भारत में जन्मे चीतों की संख्या 16 है, जो अब बढ़कर 21 हो गई है. मध्य प्रदेश में मौजूद 27 चीतों में से 24 चीते कूनो नेशनल पार्क जबकि नर चीता पावक, प्रभास के अलावा मादा चीता धीरा को गांधी सागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किया गया है.

भारत में जन्मी चीता ने पहली बार दिया संतान को जन्म

मुखी उन चीतों में शामिल है, जो भारत में पुनर्वास कार्यक्रम के तहत जन्मे थे। अब उसी पीढ़ी की मादा चीता का मां बनना यह साबित करता है कि कूनो का वातावरण और प्रबंधन चीता प्रजनन के लिए अनुकूल बन चुका है। पार्क प्रशासन ने मुखी का अपने शावकों को स्तनपान कराते हुए वीडियो भी साझा किया है, जिससे यह पुष्टि हुई कि मां और सभी पांच शावक स्वस्थ हैं।

प्रोजेक्ट चीता को मिली बड़ी सफलता

चीता विशेषज्ञों और वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मुखी द्वारा शावकों को जन्म देना भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। भारत में विलुप्त होने के करीब सात दशक बाद चीतों को दोबारा बसाने के प्रयासों में यह पहली बड़ी प्राकृतिक सफलता है।

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि भारत में जन्मी चीता मुखी का मां बनना राज्य और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बताता है कि ‘चीता रीइंट्रोडक्शन प्रोग्राम’ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। कूनो में जन्मे इन पांच नए शावकों के आने से भारत में चीतों की नई पीढ़ी का भविष्य और भी मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना