,

WPL 2026 की शुरुआत 7 जनवरी से: मुंबई में लीग मैच, 27 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL 2025 to begin on January 7: League matches in Mumbai, mega auction on November 27

by: mohit jain

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 7 जनवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 3 फरवरी को खेले जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार शुरुआती लीग मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं, जहां हाल ही में विमेंस विश्व कप फाइनल भी आयोजित हुआ था। फाइनल सहित शेष मुकाबलों के लिए बड़ौदा को चुना गया है, जहां कोटांबी स्टेडियम में 16 जनवरी से मैच शुरू हो सकते हैं। इस मैदान पर 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड का वनडे मैच भी निर्धारित है।

नीलामी 27 नवंबर को, मेजबानी शहरों पर चर्चा

टूर्नामेंट का पहला मेगा ऑक्शन इस महीने 27 नवंबर को दिल्ली में होगा। पिछले सीजन की तरह इस बार भी मेजबानी के लिए लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा ने दावेदारी पेश की थी, जिनमें से मुंबई और बड़ौदा को चुना गया है। पिछली बार चार शहरों ने मेजबानी की थी। बीसीसीआई की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टीमों को औपचारिक जानकारी नीलामी के दौरान दी जा सकती है।

जनवरी में आयोजन के पीछे कारण

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीनों सीजन मार्च में खेले गए थे, लेकिन पहली बार यह प्रतियोगिता जनवरी में कराई जा रही है। इसके दो प्रमुख कारण बताए गए हैं। पहला, पुरुष टी-20 विश्व कप फरवरी के पहले सप्ताह से भारत और श्रीलंका में शुरू होने जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा। दूसरा, जनवरी को विमेंस प्रीमियर लीग के लिए स्थायी विंडो माना जा रहा है, ताकि किसी अन्य टी-20 लीग या आईसीसी के कार्यक्रम से तारीखें न टकराएं।

पिछले विजेता और रिटेंशन लिस्ट

मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग को सबसे अधिक दो बार जीत चुकी है। उसने 2023 के पहले और 2025 के तीसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। 2024 के दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू विजेता रही थी। आगामी सीजन के लिए रिटेंशन सूची 6 नवंबर को जारी की गई, जिसमें हरमनप्रीत कौर को मुंबई, स्मृति मंधाना को बेंगलुरू और जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस