,

सागर: ग्रामीण और बच्चे जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे, मगरमच्छ बना स्थायी संकट

ग्रामीण और बच्चे जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे, मगरमच्छ बना स्थायी संकट

Reporter: Mukuil Shukla, Edit By: Mohit Jain

सागर। देवरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बीना में ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोज़ाना अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पास स्थित इस इलाके में नदी पार करने के लिए ग्रामीणों ने पाइप और बिजली के खंभों से जुगाड़ का अस्थायी पुल बना रखा है।

मगरमच्छों का बढ़ता खतरा
नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। जानवरों और मवेशियों के शिकार की घटनाओं से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है।

प्रशासन की ओर से प्रयास
देवरी तहसीलदार ने कहा कि वैकल्पिक सुरक्षित रास्ता मौजूद है, लेकिन ग्रामीण शॉर्टकट का उपयोग कर रहे हैं। बीना नदी पर पुलिया निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और जल्द काम शुरू होगा। ग्रामीणों की मांग है कि तब तक अस्थायी सुरक्षित पैदल पुल या नाव की व्यवस्था की जाए।

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…