,

झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत पर्व और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जामताड़ा में भव्य समारोह

Grand celebration in Jamtara on Jharkhand State Foundation Day Silver Jubilee and 150th birth anniversary of Birsa Munda

संवाददाता: रतन कुमार

झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत पर्व और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर जामताड़ा में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। नगर भवन दुलाडीह में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी के साथ उपायुक्त रवि आनंद, डीडीसी निरंजन कुमार, तथा अन्य अधिकारियों ने वीर सिद्धू-कान्हु, धरती आबा बिरसा मुंडा, और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर बुआ आवास योजना की चाबी, बकरी वितरण योजना, तथा अन्य कई सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया। मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि
“पिछले 20 वर्षों में राज्य का विकास ठहर-सा गया था, लेकिन पिछले 5 वर्षों में झारखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। वर्तमान सरकार आम जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है और विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जामताड़ा में आयोजित यह समारोह झारखंड की संस्कृति, संघर्ष, विकास और गौरवपूर्ण विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करता नजर आया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…