,

6 साल पहले की थी पुलिसकर्मी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन की सजा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Policeman was murdered 6 years ago, court sentenced him to life imprisonment

भोपाल। 6 साल पहले वाहन चैकिंग के दौरान कार सवार चालक ने पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी थी। बता दें कि, छह वर्ष पहले सहायक उप निरीक्षक अमृतलाल भिलाला चैकिंग पर तैनात थे तभी एक कार तेज रफ्तार में आती है, जब अमृतलाल ने रोकने की कोशिश की तो कार सवार ने लापरवाही से कार को चलाया, जिससे अमृतलाल कार के नीचे आ गए इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार सवार सहित साथ बैठे 2 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया तथा चालान कोर्ट में पेश किया। अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुनाया जिसमें कार चालक को हत्या के तहत आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया साथ ही 2 अन्य को बरी कर दिया।

उपनिरीक्षण को 2 किमी तक घसीटकर ले गया था कार चालक
निशातपुरा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षण अमृतलाल भिलाला 16 जून 2018 को करोंद स्थित 80 फीट रोड पर वाहन चेकिंग पर ड्यूटी पर तैनात थे। शाम 7 बजे एक सफेद रंग की कार वेस्ट प्राइज तिराहे के तरफ से 80 फीट रोड जा रही थी। कार में बैठे लोग संदिग्ध दिखे तो भिलाला ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन कार सवार ने रोकने की बजाय कार की स्पीड तेज कर दी, कार में भिलाला फंस गए कार से घसीटने लगे लेकिन फिर भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और 2 किमी तक भिलाला को घसीटते ले गया, जिसके चलते भिलाला को गंभीर चोटे आई। इलाज के दौरान भिलाला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक व साथ ही कार में सवार 2 अन्य लोगों को आरोपी बनाया था।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर