नकली पुलिस बनकर लोगों से कर रहा था अवैध वसूली, गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Posing as fake police, he was extorting illegal money from people, arrested

राजधानी में एक बदमाश नकली पुलिस जवान बनकर ठेलें वालों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा गया। दरअसल, बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर ठेले वालों एवं वाहन चालकों से वसूली कर रहा था। जिसकी सूचना असली पुलिस को लगी तो पुलिस ने नकली पुलिस जवान को वर्दी में कोर्ट चैराहे से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, फर्जी पुलिस जवान ने अभी तक लाखों की अवैध वसूली की है।


एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि कोर्ट चौराहे पर एक पुलिस जवान दुकानदारों पर रौब दिखाकरअवैध वसूली कर रहा है। जिसके चलते मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और वर्दी पहने युवक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि युवक आनंद सेन अशोका गार्डन निवासी है और मूलतः दतिया का रहने वाला है। वह पिछले कई माह से भोपाल में नकली पुलिस जवान बनकर लोगों से ठगी कर रहा था। युवक के निशाने पर दुकानदार, ठेले वाले तथा वाहन चालक होते थे। युवक के पास से कई प्रकार की वर्दी भी मिली है, पुलिस पता लगा रही है कि, अभी तक युवक ने कितनी और कहां-कहां ठगी की है।

पुलिस पर दिखाने लगा रौब
जब पुलिस ने घेराबंदी कर कोर्ट चौराहे के पास वर्दी पहने युवक को पकड़ा तो पहले तो वह पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगा और गुमराह करने का प्रयास करने लगा। जब असली पुलिस ने वर्तमान तैनाती और विभाग से जुड़े कई सवाल दागे तो युवक सकपका गया और स्वीकार किया कि, वह नकली पुलिस कर्मी है। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस युवक आनंद सेन के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा